एमपी हाउसिंग का रिश्वतखोर बाबू लोकायुक्त पुलिस की गिरफ्त में!

रिश्वतखोर बाबू लोकायुक्त की गिरफ्त में…

बड़ी खबर केसरिया खबर@sms

भोपाल,20/जनवरी/2022

फरियादी गोपाल सिंह राठौड़ पिता स्व. तखत सिंह उम्र 36 वर्ष निवासी नेहरू नगर जिला भोपाल द्वारा पुलिस अधीक्षक (एसपी) लोकायुक्त भोपाल को विगत 17 जनवरी 2022 को शिकायत आवेदन दिया गया। जिसमें नेहरू नगर स्थित आवेदक का शेड के बने मकान के पक्के निर्माण हेतु ऋण लेने के लिए अनापत्ति प्रमाणपत्र (एन ओ सी) जारी करने एवज में 10,000 रुपए की मांग की गयी थी।

सत्यापन उपरांत अनावेदक प्रहलाद श्रीवास्तव सहायक ने 4000 रूप्ये रिश्वत तय की। लोकयुक्त टीम द्वारा आज दि 20/01/2022 को लगभग 4.30 बजे आरोपी प्रहलाद श्रीवास्तव सहायक ग्रेड एल डी सी बाबू मध्य प्रदेश हाउसिंग सोसायटी विकास मंडल भोपाल गोमांतिका परिसर को आवेदक गोपाल राठौड़ से 4000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया ।

कार्यवाही के दौरान आरोपी प्रहलाद श्रीवास्तव ने आवेश में आकर अपने टेबल की दराज़ में रखे चाकू को हाथ मे लेकर स्वयं को घायल किया व ट्रेप टीम के आरक्षक विनोद मालवीय के रोकने पर उस पर भी चाकू से हमला किया।

आरोपी प्रह्लाद श्रीवास्तव सहायक से रिश्वत राशि जप्त कर आरोपी के विरुद्ध धारा 7 P.C. Act, के अन्तर्गत कार्यवाही की गई है।

kesarianews
Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।