एमपी हाउसिंग के रिश्वतखोर बाबू के घर एवं लॉकरों की जांच जारी!

भोपाल गुरुवार को लोकायुक्त पुलिस भोपाल की गिरफ्त में आये एमपी हाउसिंग के बाबू प्रहलाद श्रीवास्तव के घर की सर्च में संपत्तियों एवं अन्य चीजों का खुलासा जारी…

बड़ी खबर केसरिया खबर@sms

21/जनवरी/2022

भोपाल, मप्र..

रिश्वत लेते पकड़े गए आरोपी बाबू (एम पी हाउसिंग ) प्रहलाद कुमार श्रीवास्तव द्वारा आवेदक से रिश्वत राशि रुपए 4000/_ प्राप्त करने पश्चात दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 165 में वर्णित प्रावधानों के अंतर्गत आरोपी के निवास, मकान नंबर 167 छत्रपति नगर अयोध्या बायपास रोड भोपाल पर लोकायुक्त सर्च की कार्रवाई दिनांक 20/1 /2022 को रात्रि 10:00 बजे से प्रारंभ कर दिनांक 211 2022 को प्रातः 4:00 बजे तक पूर्ण की गई ।

मिली जानकारी अनुसार, आरोपी के निवास की सर्च की कार्यवाही में आरोपी एवं उसके परिवार जनों के नाम पर छत्रपति नगर भोपाल में एक साढ़े तीन मंजिला मकान, एक तीन मंजिला नवनिर्मित मकान एवं एक अन्य मकान जिसमें दुकाने भी है होना पाया गया। आरोपी के पास ग्राम गैरतगंज जिला रायसेन एवं ग्राम बरोदा जिला विदिशा में कृषि भूमि होने की जानकारी प्राप्त हुई ।

आरोपी के निवास पर की गई सर्च की कार्रवाई में निवास पर उपलब्ध वस्तुओं एवं मूल्यवान आभूषण का लगभग मूल्य राशि रुपए 40,00,000/ (चालीस लाख) होना पाया गया । आरोपी एवं उसके परिवार जनों के नाम से भारतीय स्टेट बैंक यूनियन बैंक बैंक ऑफ बड़ौदा आदि में संचालित विभिन्न खातों के संचालन पर रोक लगाई गई है। ज्ञात होने वाले लॉकरो को खोल कर आइंदा रोज कार्यवाही की जाएगी।

kesarianews
Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।