तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान का हुआ शुभारंभ..

तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान का आज हुआ शुभारंभ
जिले के 1 हजार 7 बूथों पर नौनिहालों ने गटकी दो बूंद जिंदगी की……

बड़ी खबर केसरिया खबर@sms

धौलपुर-राजस्थान… 27/फरवरी/2022
विजय शर्मा,धौलपुर….
27 फरवरी से 1 मार्च 2022 तक चलने वाले पल्स पोलियो महाभियान का शुभारंभ जिले में आज हुआ। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. गोपाल प्रसाद गोयल ने नौनिहालों को पोलियो रोधी दवा पिला कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शिवकुमार शर्मा ने बताया आज से प्रारम्भ हुए पल्स पोलियो अभियान के तहत आज जिले के 1 हजार 7 बूथों पर 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो रोधी खुराक पिलाई साथ ही व 28 फरवरी तथा 1 मार्च को  जिले में कार्यरत चिकित्सा कर्मी 1हजार 48  टीमों के रूप में  घर घर जाकर बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाएंगे ताकि कोई भी बच्चा दवा से वंचित ना रहे ।
उन्होंने बताया पल्स पोलियो अभियान लिए जिले में 26 ट्रांजिक्ट टीम तथा 15 मोबाईल टीम भी कार्य रही साथ ही 142 सुपरवाइजर अपनी सेवाएं दें रहे हैं। इस अभियान की सफलता के लिए महिला अधिकारिता विभाग का भी सहयोग लिया जा रहा है।
kesarianews
Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।