आदिवासी विकास परिषद ने पुरानी पेंशन प्रणाली लागू करने सीएम को लिखा पत्र…

मप्र आदिवासी विकास परिषद के प्रदेश प्रवक्ता राकेश परते ने पुरानी पेंशन प्रणाली लागू करने के लिए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री को लिखा पत्र….

बड़ी खबर केसरिया खबर@sms

05/मार्च/2020

भोपाल,

मध्यप्रदेश के सेवानिवृत्त अधिकारियों और कर्मचारियों को होगा फायदा…..

मध्यप्रदेश आदिवासी विकास परिषद के प्रदेश प्रवक्ता राकेश परते ने प्रदेश के मुख्यमंत्री को मध्यप्रदेश के आदिवासी कर्मचारियों एवं अन्य वर्ग के कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन प्रणाली लागू करने पत्र लिखा है। मध्यप्रदेश आदिवासी विकास परिषद ने पत्र में उल्लेख करते हुए कहा है कि चूंकि मध्यप्रदेश आदिवासी बहुल प्रदेश है और यहाँ पुरानी पेंशन प्रणाली लागू करने से सेवानिवृत्त शासकीय कर्मचारियों को हर माह मिलने वाली पेंशन उन्हें वृद्धावस्था में जीवन यापन एवं सुरक्षा प्रदान करेगी। साथ ही यह पेंशन उनके परिवार के कल्याण के लिए भी काम आएगी।

आदिवासी एवं अन्य पिछड़े वर्ग के सेवानिवृत्त कर्मचारी, जिनके पास कृषि भूमि या अन्य रोजगार के साधन नहीं है, उन्हें यह पेंशन प्रणाली आर्थिक रूप से मजबूत करने में सहायक सिद्ध होगी। परिषद ने पत्र में अनुरोध करते हुए कहा है कि मध्यप्रदेश शासन में 1 जनवरी 2004 के बाद नियुक्त अधिकारियों एवं
कर्मचारियों को पुरानी पेंशन लागू की जाये, ताकि मध्य प्रदेश के सैकड़ों अधिकारियों और कर्मचारियों को इसका लाभ मिल सके।

प्रदेश के समस्त कर्मचारी, अधिकारियो को पेंशन का लाभ मिले। जनप्रतिनिधि चाहे माननीय सांसद महोदय हो या माननीय विधायक महोदय हो उन्हे अल्प समय पर भी रहते हुए भी आजीवन पेंशन का लाभ ओर अनेक सुविधा मिलती है क्यो ना शासकीय कर्मचारी और अधिकारियो को भी इसका लाभ पहुंचे जो कि 60-62 की उम्र तक सेवा देते है माननीय सभी विधायक को विघानसभा मे बात पटल पर रखना चाहिए चाहें किसी भी दल के विघान सभा सदस्य कयो न हो ! सदन के बाहर मेरी आवाज निरंतर उठती रहेगी मानवीय आघार पर मानव कल्याण के लिए ।

kesarianews
Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।