बुंदेलखंड का ISO सर्टिफिकेट प्राप्त करने वाला पहला थाना बना बृजपुर…

बुंदेलखंड का ISO सर्टिफिकेट प्राप्त करने वाला पहला थाना बना बृजपुर…

बड़ी खबर केसरिया खबर@sms

12/अप्रैल/2022

पन्ना_मप्र, 

सचिन मिश्रा….

पन्ना जिले के बृजपुर थाना प्रभारी उ.नि. बखत सिंह द्वारा अपने थाना क्षेत्र में बच्चों के लिये थाने में ही अलग से ऑनलाइन पढ़ाई के लिए प्रोजेक्टर और लायब्रेरी की व्यवस्था की गई है साथ ही थाना प्रभारी व्यस्तता के बीच स्वयं ही बच्चों को कोचिंग भी पढ़ाते हैं। थाना प्रभारी द्वारा पिछले 1 वर्ष में करीब 400 से ज्यादा बच्चों को ये सारी सुविधाएं फ्री में उपलब्ध कराई गई हैं । इसके अलावा थाना प्रभारी द्वारा अपने दैनिक कर्तव्यों का निर्वहन भी वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार लगनपूर्वक पूर्ण किया जाता रहा है ।

रामनवमी के शुभ अवसर पर पन्ना जिले के बृजपुर थाने को अपने उच्च मापदंड के आधार ISO मानकों को पूरा करने पर ISO 9001:2015 QMS का सर्टिफिकेट प्राप्त हुआ उक्त सर्टिफिकेट सांसद और मप्र भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष वी.डी.शर्मा,पन्ना विधायक एवं प्रदेश सरकार में खनिज मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह और पुलिस अधीक्षक पन्ना धर्मराज मीना के हाथों से थाना प्रभारी बृजपुर को प्रदान किया गया।

इस अवसर पर PIC सर्टिफिकेशन के लीड ऑडीटर विनय शर्मा भी उपस्थित रहे । इस प्रकार थाना बृजपुर ISO के मानको को पूरा करने वाला बुन्देलखण्ड का पहला थाना बन गया है।

kesarianews
Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।