रैकवार बाबू के बाद…..कॉलेज के ही मकरन ने परिवार सहित क्यों की आत्महत्या ?
बड़ी खबर केसरिया खबर@sms
23/मई/2023
केसरिया डेस्क..
पिपरिया,नर्मदापुरम… शासकीय भगत सिंह पीजी कॉलेज में पदस्थ भृत्य मकरन विश्वकर्मा ने अपनी पत्नी एवं बेटी समेत फाँसी लगाकर आत्म हत्या कर ली मकरन पचमढ़ी रोड़ पर किराये के मकान में अपने परिवार के साथ रहता था। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुँचकर तीनो के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज कर पोस्टमार्टम कराया , घटना स्थल से पुलिस को मृतक के पास एक सोसाइट नोट भी बरामद हुआ है। जिसे पुलिस ने जप्त कर जांच में लिया है। सुसाईड नोट में मरने से पहले मृतक ने किन बातों का उल्लेख किया है यह बात तो पुलिस जांच के बाद ही सामने आयेगी।
रैकवार बाबू ने भी ट्रेन से कटकर की थी खुदखुशी………..
पीजी कॉलेज के पूर्व प्रयोगशाला प्रभारी रैकवार बाबू ने भी कुछ दिन पूर्व पिपरिया रेलवे स्टेशन पर ट्रेन कटकर खुदखुशी कर ली थी जिसमे उनके द्वारा कई लोगो को भेजा गया 16 पेज गया सुसाइड नोट सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ है जिसमे उन्होंने कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य राजीव माहेश्वरी एवं उनके सहयोगियों पर कई गंभीर आरोप लगाये थे। जिसमें कॉलेज में अनैतिक गतिविधिया एवं भ्रस्टाचार का जिक्र है। रैकवार बाबू के मामले की जांच जीआरपी पुलिस कर रही है। लेकिन जांच कछुआ चाल जैसी हो रही है जिसमे अभी तक जिन लोगो का नाम सुसाइड नोट में उनसे अभी तक जीआरपी ने पूछताछ नही कर पाई है, सिर्फ रैकवार बाबू के परिजनों के बयान हुए है।
कॉलेज में लंबे समय से स्थाई प्राचार्य नही…
पीजी कॉलेज पिपरिया में काफी लंबे समय से स्थाई प्राचार्य की नियुक्ति उच्च शिक्षा विभाग द्वारा नही की गई है। जानकारी के मुताबिक वर्तमान में पदस्थ प्रभारी प्राचार्य राजीव माहेश्वरी का राणापुर कॉलेज में ट्रांसफर हुआ था कुछ महीने वहां रहने के बाद इनका ट्रांसफर फिर से पिपरिया हो गया था।
Author: kesarianews
शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।
