पीजी कॉलेज मामला, AAP ने डीजीपी को ज्ञापन सौंपकर की उच्च स्तरीय जांच की मांग …
बड़ी खबर केसरिया खबर@sms
31/मई/2022
नर्मदापुरम के पिपरिया पीजी कॉलेज मामले में राजनेतिक दलों एवं सामाजिक लोगों जांच पर उठाए सवाल,अब आमआदमी पार्टी ने मप्र के पुलिस महानिदेशक के नाम सौंपा ज्ञापन!
आलोक हरदेनिया….
पिपरिया – शहीद भगत सिंह पीजी कॉलेज से जुड़े पूर्व प्रयोगशाला प्रभारी रैकवार बाबू एवं दैनिक वेतन भोगी मकरन्द विश्वकर्मा के परिवार सहित आत्महत्याओं का मामला दिनों दिन गर्माता जा रहा है। सोमवार को आम आदमी पार्टी मध्यप्रदेश ने इस पूरे मामले को लेकर एक ज्ञापन मध्यप्रदेश पुलिस के डीजीपी के नाम भोपाल स्थित कार्यालय जाकर सौपा ज्ञापन के माध्यम से आप पार्टी ने मांग कि
नर्मदापुरम जिले की पिपरिया तहसील में पिछले दिनों हुए सामुहिक आत्महत्या कांड से पूरा क्षेत्र दहशत में है । 2 मई को राजेश रैकवार बाबू एवं 24 मई को मकरंद विश्वकर्मा परिवार सामूहिक हत्याकांड का संबंध पिपरिया PG कॉलेज से है ।

फाइल फोटो
जिससे पूरे मामले में कुछ महत्वपूर्ण सवाल उठ रहे है।
इस पूरे मामले में उच्च स्तरीय SIT जांच क्यों आवश्यक है..
1) रैकवार बाबू आत्महत्या के बाद GRP द्वारा जाँच बेहद लापरवाही एवं सुसाइड नोट पर गोलमोल जवाब ,मामले को दबाने की कोशिश।
2)मकरंद विश्व कर्मा परिवार सामुहिक आत्महत्या के बाद स्टेशन रोड पुलिस की जल्दबाजी , बिना FSL टीम आये शवो को उतार लिया गया ।
3) मकरंद के घर मिले सुसाइड नोट को (सील बंद लिफाफे में सुरक्षित कर फोरेंसिक लैब में जाँच के लिए भेंजने से पहले पुलिस के द्वारा वायरल किया गया ।(जिसके बाद अखबार में छपा)
4) सुसाइड नोट में लगे कॉलेज प्रबंधन पर आरोपो की जाँच में स्थानीय सत्ता धारियों का पुलिस पर दबाब होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता ।
5) शिक्षा के मंदिर कॉलेज में देह व्यापार से जुड़ी खबरे भी रैकवार बाबू के सुसाईड नोट में जिक्र था, अगर यह सत्य है तो कॉलेज में पढ़ रही हजारों छात्राओं की सुरक्षा पर भी प्रश्न चिन्ह है?
आम आदमी पार्टी आपसे माँग करती है कृपया उक्त बातों को ध्यान में रख शीघ्रता से पूरे मामले की उच्च स्तरीय SIT टीम का गठन कर इस जाँच को अंजाम तक पहुँचाये एवं पीड़ित परिवार को इंसाफ दिलाए।
ज्ञापन सौंपने वालों में ,युथ विंग प्रदेश अध्यक्ष संदीप शाह,उपाध्यक्ष जयेंद्र सिंह, प्रदेश संगठन सचिव सुमित चौहान, प्रदेश प्रवक्ता हर्षित शर्मा शामिल थे।
Author: kesarianews
शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।
