नगर सरकार! बीजेपी इन्हे बना सकती है उम्मीदवार…

नगर सरकार के लिए,भाजपा इन्हें बना सकती है उम्मीदवार!

बड़ी खबर केसरिया खबर@sms

आलोक हरदेनिया…

01/जून/5022…

पिपरिया,नर्मदापुरम – नगरीय निकाय चुनाव का आरक्षण हुए अभी एक दिन भी पूरा नही हुआ और नगर सरकार को लेकर चुनावी बिसात बिछना शुरू हो गई है नर्मदापुरम (होशंगाबाद)जिले की सबसे महत्त्वपूर्ण नगरपालिका परिषद पिपरिया जो कि अनारक्षित महिला के लिए आरक्षित हुई है, जिसके चलते नगर सरकार की बागडोर महिला के हाथों में ही होगी, नगर सरकार का चुनाव इस बार वैसे भी अप्रत्यक्ष प्रणाली से चुना जाना है। मतलब पार्षदों द्वारा अध्यक्ष चुना जायेगा। मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस में ही होगा, लेकिन पंजाब में जीत के बाद से उत्साहित आप भी मैदान में उतरकर कुछ नया करने के प्रयास में रहेगी। पिपरिया नगर में कुल 21 वार्ड के 39 हजार मतदाता अपना पार्षद चुनकर नगर सरकार बनायेंगे, मतलब बहुमत का जादुई आंकड़ा 11 होगा जिस भी पार्टी के 11 पार्षद जीतेंगे उसी पार्टी का अध्यक्ष बनेगा, , पिछली बार भाजपा के राजीव जायसवाल नपा अध्यक्ष थे। भाजपा अपनी जीत के क्रम को जारी रखना चाहेगी, नगर की राजनीति के जानकारों की माने तो भाजपा एन्टी इनकमबेंसी से बचने के लिये नये और प्रभावी चेहरे को मैदान में उतारना चाहेगी, जिसके पास अनुभव भी हो ऐसे में पूर्व नपाध्यक्ष श्रीमती सरिता बलराम सिंह बैस का नाम सबसे ऊपर है। श्रीमती बैस के पति बलराम सिंह बैंस का नगर में सभी वर्गो के साथ काफी अच्छा मेलजोल है, भाजपा जिलाध्यक्ष माधवदास अग्रवाल का ( गृह वार्ड) तिलक वार्ड है। यहां से श्रीमती सरिता बैस को भाजपा चुनाव मैदान में उतार सकती है। श्रीमती बैंस के कार्यकाल में कई सारे विकासकार्य हुए है जो उल्लेखनीय है

 

नये नाम की घोषणा करके चौकाती है भाजपा…

राज्यसभा चुनावो में भाजपा ने नये चहरो को टिकिट देकर सभी को चौका चुकी है, पिपरिया की विधानसभा सीट पर हार जीत का गणित ओबीसी का किरार वोट तय करता है ऐसे में भाजपा किसी किरार पटेल को अपना प्रत्याशी बनाकर सभी को चौका सकती है। और ऐसे समीकरण सबसे ऊपर नाम आता है , पूर्व मंडी अध्यक्ष दिनेश पटेल की पत्नी श्रीमती दर्शना दिनेश पटेल का , दिनेश पटैल के पास प्रदेश की टॉप 5 कृषि मंडी के सफल तरीके से संचालन करने का अनुभव है, वही प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह एवं किसान मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी से उनकी काफी नजदीकिया है, वही संगठन के आधार स्तम्भ कद्दावर नेताओ का आशीर्वाद भी उन्हें प्राप्त है।

 

ये नाम भी दौड़ में है शामिल..

काफी लंबे समय से पार्टी के लिए सक्रिय पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीमती ललिता पूर्वीया , श्रीमती संगीता हरदेनिया, श्रीमती पार्वती शर्मा एवं पूर्व मंडी अध्यक्ष श्रीमती अरुणा जोशी का नाम भी इस दौड़ में शामिल है। अब देखना होगा कि पार्टी संगठन किस महिला नेत्री अपना विश्वास जताता है और किसके भाग्य में राज योग प्रबल है यह तो आने वाला समय ही बतायेगा।

कांग्रेस और आप के संभावित उम्मीदवार पर चर्चा अगले अंक में पढ़ते रहिये केसरिया news का डिजिटल एडिशन…

kesarianews
Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।