बागीयो को कौन दे रहा चुनावी ऊर्जा ,पार्टी प्रत्याशी की बढ़ी परेशानी?
बड़ी खबर केसरिया खबर@sms
28/जून2022 नर्मदापुरम
आलोक हरदेनिया..
पिपरिया – नगर सरकार चुनने का समय जैसे जैसे पास आ रहा है , वैसे वैसे चुनावी सरगर्मी तेज होती जा रही है। नगर सरकार में अध्यक्ष का पद इस बार अनारक्षित महिला के लिए आरक्षित किया गया है। इसी को देखते हुए अधिकांश नेताओ ने अपनी पत्नियों को टिकिट दिलवाये है। आप पार्टी पहली बार नगर का चुनाव लड़ने के लिये मैदान में कूदी है। और किंग मेकर बनने का सपना देख रही है। 2 जुलाई से नगर पालिका चुनावो में और तेजी देखी जायेगी क्योकि जब तक गांव सरकार के चुनाव हो जायेंगे।
सत्ताधारी भाजपा के पार्षद प्रत्याशीयो को सबसे ज्यादा परेशानी बागियों से हो रही है , क्योकि बागियों के चुनाव मैदान में कूदने यह पार्टी के परम्परा गत वोट लेंगे तो पार्टी को ही नुकसान होगा, पार्टी उम्मीदवार अब यह गुणा भाग लगा रहे है कि आखिर इन उम्मीदवारों को चुनावी ऊर्जा किस किस नेता के द्वारा उपलब्ध कराई जा रही है। और इन बागियों को ऊर्जा देने वाले नेताओं को कैसे रोका जाये। ऐसे ही कुछ हाल कांग्रेस के है।यहां पर भी टिकिट नही मिलने से नाराज महिला नेत्री भाजपा की टिकिट पर मैदान में है। अब पैराशूट नेताओ को भाजपा ने टिकिट तो दे दी , लेकिन क्या जीत दर्ज करा पायेंगी यह तो समय ही बतायेगा।
Pic by google
Author: kesarianews
शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।
