प्रकृति ने दिखाना प्रारंभ किया अपना मनमोहक दृश्य!

प्रकृति ने दिखाना प्रारंभ किया अपना मनमोहक दृश्य,केसरिया विशेष….

बड़ी खबर केसरिया खबर@sms

04/जुलाई/2022

 

बृहस्पति कुंण्ड वाटर फाल हुआ प्रारंभ…

पन्ना,सचिन कुमार…

पंन्ना जिले के अंतर्गत सारंगधर आश्रम से निकली भागिन नदी, जिसके मलवे मे हीरे diamonds पाये जाते है। वही नदी आगे चलकर लगभग 200 फ़ीट गहरा एक वाटर फाल waterfall पंन्ना panna पहड़ीखेरा के मध्य मे ग्राम पंचायत गहरा के अंतर्गत निर्मित करती है।

वहाँ पर स्थित है बृहस्पति आश्रम जिसके कारण इसका नाम बृहस्पति कुंण्ड पड़ा साथ ही इसके पास स्थित वेधक एक जगह है जहाँ का पानी कई औषधियो की तरह कार्य करता है।

बरगद के पेड़ से गिरती पानी की बूदे लकड़ी को लोहा मे बदल देती है इसका प्रमाण रहा है,यहाँ गुफा मे स्थित अति प्राचीन शिवलिंग एवम कुंण्ड है, जिसका पानी कभी कम नही होता।

पानी की मात्रा लगभग 15 लीटर के आस पास बनी रहती है जिसका उपयोग कुंण्ड से जल लेकर भक्त शिव लिंग को चढ़ाते है।  जब भगवान राम के वनगमन के समय यहाँ पर उन्होंने विश्राम किया था,जिसके कारण इसे राम पथ गमन मार्ग मे जोड़ा गया है।

ऐतिहासिक दृष्टि से भी यह महत्त्वपूर्ण स्थान है। यहाँ पर बने विभिन्न जगहो पर भित्ति चित्र आदिकाल के बारे मे जानकारी देते है । साथ ही विगत दो वर्षो से देसी विदेशी सैलानी हजारों की संख्या मे आंनद लेने आते हैं। अब यहां फिर सैलानीयों का आना प्रारम्भ हो चुका है, लेकिन सैलानियों को सावधानी भी बरतने की आवश्यकता जरूर है।

 

kesarianews
Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।