सुनी सुनाई..
पक्ष में भाजपा तो क्या विपक्ष में भी भाजपा?
आलोक हरदेनिया…
05/जुलाई/2022
पिपरिया/नर्मदापुरम – नगर सरकार बनाने को लेकर अब चुनावी सरगर्मियां तेज हो चली है। नगरपालिका अध्यक्ष का पद अनारक्षित महिला के लिए आरक्षित हुआ है। जिसके चलते इस बार राजनीतिक पार्टियों ने नेता पत्नियों को चुनावी मैदान में उतारा है। नगर सरकार बनाने को लेकर भाजपा, कांग्रेस, आप पार्टी के अलावा कई पार्टी कार्यकर्ता बागी होकर निर्दलीय ही चुनावी मैदान में ताल ठोक रहे है। इस बार के चुनावी प्रचार में अब तक भाजपा ज्यादा आगे निकलती हुई दिख रही है। वही कांग्रेस का चुनावी प्रचार काफी धीमी गति से चल रहा है, तो आम आदमी पार्टी ने चुनावी समर में एक कदम आगे बढ़ते हुए अपना चुनावी घोषणा (प्रतिज्ञा) पत्र जारी करके नपा चुनाव में किंगमेकर बनने का सपना देख रही है।
सुनी सुनाई…
नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा के टिकिट वितरण से काफी पार्टी कार्यकर्ता और नेता नाराज बताये जा रहे , जिन्हें टिकिट नही मिला वो लोग बागी होकर निर्दलीय ही चुनाव लड़ रहे है। और भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत उम्मीदवार को चुनावी नुकसान पहुँचा रहे है। जो बागी नही हुआ वो भाजपा में रहकर ही भितरघात करना चाह रहे है। जिससे बीजेपी पार्टी के परम्परागत वोटों का धुर्वीकरण करके नुकसान पहुँचाने का प्रयास कर रहे है। जिसके चलते नगर के लोगो द्वारा आपस मे एक चर्चा सुनने में आ रही है, भैया पक्ष में भी भाजपा और विपक्ष में भी भाजपा है क्या । हालांकि जब पार्टी नेताओं से भितरघात को लेकर सवाल किया जाता है तो वो भितरघात की बात से साफतौर पर इंकार करते है। लेकिन भाजपा के सूत्र बताते है कि इस बार टिकिट वितरण करने से पहले पार्टी ने वरिष्ठ नेताओं से सलाह मशवरा करने में कंजूसी दिखाई है। जिसके चलते इस बार पूरे जिले से काफी मात्रा में बागी मैदान में है। कई बागियों पर पार्टी ने कार्यवाही करते हुए उन्हें निष्कासित किया है।
नगर में कुल पार्षद संख्या 21
अध्यक्ष के लिए बहुमत 11
भाजपा से ये है अध्यक्ष की दौड़ में शामिल – श्रीमती सरिता बैंस, श्रीमती ललिता पुरविया , श्रीमती दर्शना पटेल, श्रीमती अरुणा जोशी, श्रीमती पार्वती शर्मा, श्रीमती नीना नागपाल ।
शहर संग्राम में कौन सी पार्टी के सबसे ज्यादा पार्षद जीतकर अपना अध्यक्ष बनाते है , ऊँठ किस करवट बैठता है ये तो चुनाव परिणाम आने पर ही पता चलेगा, लेकिन इस समय नेता अपने उम्मीदवार को जिताने और विपक्षी प्रतिद्वंद्वी को हराने के लिए बिसात बिछानी शुरू कर दी है।
Author: kesarianews
शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।
