नगरीय निर्वाचन-2022
मतगणना स्थल पर मोबाइल फोन के उपयोग पर प्रतिबंधित…
बड़ी खबर केसरिया खबर@sms
भोपाल, 15 जुलाई 2022
राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकाय निर्वाचन की मतगणना के दौरान मतगणना भवन तथा परिसर में मोबाइल फोन का उपयोग पूर्णत: प्रतिबंधित किया गया है।
इस संबंध में एक आदेश भी जारी हुआ है और यह स्पष्ट किया गया है कि मतगणना परिसर में बनाये गये मीडिया सेंटर तक मीडियाकर्मी द्वारा मोबाइल/कैमरे/वीडियो कैमरा ले जाये जा सकेंगे।
मीडियाकर्मियों को मतगणना हॉल में मोबाइल/कैमरे/वीडियो कैमरा ले जाने की अनुमति नहीं रहेगी। इस प्रतिबंध में मीडियाकर्मी (प्रिंट/इलेक्ट्रानिक) भी शामिल रहेंगे।
Author: kesarianews
शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।
