कटनी जिले की विजयराघवगढ़ एवं कैमोर नगर परिषद में भाजपा की जीत, अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का हुआ निर्विरोध निर्वाचन….
बीजेपी विधायक संजय सत्येन्द्र पाठक के साथ भाजपा संगठन ने भी रच दिया इतिहास।
नगर परिषद अध्यक्ष,उपाध्यक्ष के चुनाव में कांग्रेस को नुकसान!
07/अगस्त/2022
कटनी… विशेष संवाददाता
त्रिस्तरीय पंचायत के साथ-साथ नगरीय निकाय चुनाव में भी विजयराघवगढ़ विधानसभा की दोनों नगर पंचायत कैमोर एवं विजयराघवगढ़ का निर्वाचन भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में रहा। यहां भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व की रणनीति काम आई जिससे निर्विरोध निर्वाचन संपन्न हो सका और विजयराघवगढ़ में वसुधा मिश्रा अध्यक्ष बनीं और हरिओम बर्मन उपाध्यक्ष। दूसरी और कैमोर में मनीषा मिश्रा अध्यक्ष और संतोष केवट उपाध्यक्ष बने।
मीडिया से संवाद करते हुए विधायक संजय पाठक ने कहा कैमोर और विजयराघवगढ़ की जनता ने भारतीय जनता पार्टी के बड़ी संख्या में पार्षदों को चुनकर भेजा है। यह जीत हमारी सरकार की जनकल्याण की नीतियों,कार्यों की वजह से प्राप्त हुई है। विधायक पाठक ने कहा कि विजयराघवगढ़ विधानसभा की कैमोऱ एवं विजयराघवगढ़ नगर परिषद से अध्यक्ष उपाध्यक्ष र्निविरोध चुने गए हैं। सभी कार्यकर्ताओं को प्राप्त हुई उपलब्धी पर बधाई शुभकामनायें देता हूं। हमें विश्वास है की सभी पार्षद साथी मिलकर दोनों ही नगर परिषद में जनकल्याण और जन हितैषी कार्यों के माध्यम से विकास और जनसेवा के लक्ष्यों को पूर्ण करेंगे।
शनिवार 12 बजे तक कांग्रेस पार्टी के द्वारा कोई नामांकन दाखिल नहीं हुआ और भाजपा के प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए ।
Author: kesarianews
शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।
