नगर पालिका और नगर परिषद के चुनाव कार्यक्रम घोषित 5 सितंबर से….

नगर पालिका और नगर परिषद के चुनाव कार्यक्रम घोषित 5 सितंबर से 30 सितंबर तक…   


46 नगरीय निकायों के 27 सितंबर को होंगे चुनाव, 30 को आएगा परिणाम।

 बड़ी खबर केसरिया खबर@sms


 शनिवार,3 सितंबर 2022   

राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनाव कार्यक्रम किया घोषित, 5 सितंबर को अधिसूचना होगी जारी

  Bhopal

दो चरणों में नगरीय निकाय चुनाव के बाद प्रदेश में अब एक बार फिर निकाय चुनाव होंगे। इस बार 46 नगर पालिका और नगर परिषद के चुनाव कराए जाएंगे। इनका कार्यकाल सितंबर में पूरा हो रहा है। इसके लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार को चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया। मतदान 27 सितंबर को कराया जाएगा और परिणामों की घोषणा 30 सितंबर को होगी। पांच सितंबर को चुनाव की अधिसूचना जारी होगी और नामांकन पत्र जमा करने का सिलसिला प्रारंभ हो जाएगा। चुनाव की घोषणा के साथ ही संबंधित निकाय क्षेत्रों में आदर्श चुनाव आचार संहिता प्रभावशील हो गई है।

आयोग के सचिव राकेश सिंह ने बताया कि पांच सितंबर से नामांकन पत्र 12 सितंबर तक लिए जाएंगे। 13 सितंबर को इनकी जांच होगी और अभ्यर्थी 15 सितंबर तक नाम वापस ले सकेंगे। इसी दिन चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों की सूची जारी होगी और इन्हें प्रतीक चि- आवंटित किए जाएंगे। मतदान सुबह सात से शाम पांच बजे तक होगा और मतगणना सुबह नौ बजे से प्रारंभ होगी। मतदान इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन से कराए जाएंगे। इस संबंध में सागर, सिंगरौली, शहडोल, अनूपपुर, उमरिया, डिंडौरी, मंडला, बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा, बैतूल, रायसेन, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, आलीराजपुर, झाबुआ और रतलाम कलेक्टरों को दिशानिर्देश जारी किए गए हैं। निकायों के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव अप्रत्यक्ष प्रणाली यानी पार्षदों के माध्यम से होगा।

 

 

kesarianews
Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।