स्कूल बस में नर्सरी की बच्ची से दरिंदगी!

भोपाल: राजधानी में संसनीखेज मामला आया सामने.. प्रतिष्ठित बिल्लाबॉन्ग स्कूल (bhopal billabong school rape case) की बस में नर्सरी की बच्ची से ड्राइवर ने रेप किया है।

 बड़ी खबर केसरिया खबर@sms

भोपाल, 13/सितंबर/2020

प्रतिष्ठित बिल्लाबॉन्ग स्कूल (bhopal billabong school rape case) की बस में नर्सरी की बच्ची से ड्राइवर ने रेप किया है।

पैरेंट्स ने स्कूल प्रबंधन से शिकायत की तो उनलोगों ने इंटरनल जांच में ड्राइवर को क्लिनचिट दे दिया। सोमवार को बच्ची की माता-पिता ने रेप का केस दर्ज करवाया है।

इसके बाद राजधानी भोपाल में हड़कंप मच गया है। बिलाबॉन्ग भोपाल का बड़ा स्कूल है, इसमें हाइप्रोफाइल लोगों के बच्चे बढ़ते हैं। केस दर्ज होने के बाद एमपी के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भी कहा है कि स्कूल प्रबंधन ने पहले इस मामले में लापरवाही बरती है।

वहीं, कांग्रेस ने इस घटना पर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा से इस्तीफे की मांग की है।

दूसरी ओर MP बीजेपी के प्रवक्ता डॉ हितेश वाजपेई ने इस मामले में स्कूल प्रबंधन पर भी कार्रवाई की बात कही है।

वहीं सूत्रों की मानें तो स्कूल प्रबंधन इस पूरे मामले को लगातार दबाने में लगा है। दूसरी ओर यह कोई राजधानी में पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी राजधानी में मासूमो के साथ स्कूल और बस में इस प्रकार के मामले सामने आ चुके हैं।

दुर्भाग्यवाश ऐसी घटनाओं ओर बस शुरुआती दिखावे की कार्यवाहीयां होती हैँ। लेकिन बाद में ना तो प्रशासन और ना ही स्कूल प्रबंधन इन सब घटनाओं को लेकर गंभीर नज़र आते हैं।

kesarianews
Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।