रंगोली एवम व्यंजन प्रतियोगिता हुई संपन्न…
बड़ी ख़बर केसरिया खबर@sms
04/नवंबर/2022
पन्ना,सचिन कुमार…
पन्ना जिले के अंतर्गत बृजपुर हायर सेकंडरी स्कूल में मध्यप्रदेश के स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर छात्र छात्रओ ने विभिन्न प्रकार की मध्य प्रदेश से सम्बंधित रंगोली एवं कलाकृतियां बनाई!
जिसमे स्वच्छ भारत की झलक के साथ- साथ मध्य प्रदेश के नृत्य,राष्ट्रीय पक्षी मोर को भी स्थान दिया गया। जहाँ लिखे शब्द शुभ लाभ संपूर्ण पृथ्वी को घेरे भी नजर आये! वहीं छात्र छात्राओं द्वारा स्वादिष्ठ व्यंजन भी बनाये गये। जिनका स्वाद शिक्षकों के साथ-साथ निरीक्षणकर्ताओं ने भी लिया।
विभिन्न राज्यों की भोज्य सामग्री का प्रदर्शन भी किया गया, साथ ही छात्राओं ने विधिवत व्यंजन बनाने के तरीकों को समझाया ।
जो हमारी संस्कृति का परिचायक है। स्कूल मे भारत के साथ-साथ मध्य प्रदेश की संस्कृति की झलक दिखाई दी। ऐसी प्रतियोगितायें विद्यालय स्तर पर होगी तो निश्चित रूप से छात्र छात्राओं मे निखार भी आयेगा । इस अवसर पर स्कूल मे छात्र छात्रओ के साथ-साथ समस्त शिक्षक गण उपस्थित रहे।
Author: kesarianews
शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।
