अभय को अभयदान – भ्रष्टाचारी को भोपाल नगर पालिक निगम का खुला संरक्षण,
मप्र में सरकार परिवर्तन के बाद भी भ्रष्टों के हौसले बुलं
राजधानी भोपाल में भ्रष्टाचार में लिप्त भ्रष्टाचारी लोगों को नगर निगम भोपाल के अधिकारी दे रहे खुला संरक्षण।
हाल ही में कोलार क्षेत्र के वार्ड 82 के प्रभारी अभय कुमार चतुर्वेदी द्वारा एक नागरिक से प्रॉपर्टी टैक्स जमा करने के मामले में रिश्वत ली गयी थी। जिस रिश्वत के लेन देन और वापसी की बातचीत भोपाल कांग्रेस ग्रामीण के कार्यकारी अध्यक्ष राहुल सिंह राठौर के मोबाइल में कैद हुई थी और जो सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हुई थी ।
जिसके पश्चात मीडिया ने भी इस मामले को प्राथमिकता दी थी। एवं इस मामले की शिकायत भी निगमायुक्त से की गई थी पीड़ित के द्वारा। दवाब बढ़ता देख आयुक्त वीके दत्ता, अपर आयुक्त रणवीर सिंह सलूजा ने पीड़ित एवं कांग्रेस नेता और मीडिया को भरोसा दिलाते हुए शीघ्र कठौर कार्यवाही का आश्वासन दिया था।
अब जब मामले को 1 सप्ताह से अधिक बीत गया है और निगम आयुक्त छुट्टी पर हैं । ऐसे में सत्ताधारी दल के नेताओं का दवाब बढ़ता देख भोपाल नगर निगम के चंद अधिकारियों ने भ्रष्ट तंत्र में लिप्त अपने गुर्गों को संरक्षण देते हुए बिना जांच और निलंबन के भ्रष्टाचार के आरोपी को प्रशासनिक दृष्टि से तत्काल भोपाल निगम के वार्ड 82 से गोवर्धन परियोजना शाखा में तत्काल नवीन पदस्थापना देदी है।
जिससे ये स्पष्ट होता है कि सूबे की कांग्रेस सरकार और उसके मुखिया की भ्रष्टाचार में लिप्त भ्रष्ट लोगों के प्रति कितनी दरियादिली है एवं खुद की पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं की बात को भी सरकार में बारीकी से नही लिया जा रहा है। इस से अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि भ्रस्टाचार में दिलचस्पी रखने वाले शासकीय कार्यालयों के कुछ लोगों को तो अब केवल चांदी ही नज़र आएगी।
Author: kesarianews
शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

