CM शिवराज के पसंदीदा आईएएस इक़बाल सिंह को मिली सेवावृद्धि …

बड़ी खबर केसरिया खबर @sms

भोपाल, 30/नवंबर/2022

लम्बे समय से अटक रहे मप्र के नये मुख्य सचिव नियुक्ति मामले पर अब विराम लग गया है और अंतिम निर्णय हो गया है..

अभी कुछ देर पूर्व आदेश आया है और मुख्यसचिव इक़बाल सिंह बैंस आईएएस 1985बैच  को अतिरिक्त 6 माह की सेवावृद्धि / एक्सटेंशन मिल गया है…

भोपाल – 6 महीने के लिए बढ़ाया गया मुख्य सचिव इक़बाल सिंह
बैंस का कार्यकाल, आज हो रहे थे रिटायर्ड।

केसरिया सूत्रों के मुताबिक सीएम शिवराज और कांग्रेस के पसंदीदा इक़बाल सिंह के लिए खुद सीएम शिवराज सिंह चौहान ने मोर्चा संभाला और दिल्ली में पीएमओ सही गृह मंत्री अमित शाह तक को CS इक़बाल सिंह बैंस के लिए मनाया।

क्यूंकि पीछे CS मुख्यसचिव बनने के लिए लम्बी कतार लगी हुई है और कई SENIOR आईएएस ACS स्तर के खुद को इस पद के लिए उपयुक्त मानते हैँ। लेकिन पूर्व की सम्भावनाओं के मुताबिक वर्त्तमान CS आईएएस इक़बाल सिंह बैंस को अंततः  एक्सटेंशन मिल गया है और अगले 6 माह तक अब वो ही मध्यप्रदेश के प्रशासनिक मुखिया रहेंगे।

kesarianews
Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।