निगम मण्डलों में राज्य सरकार ने की नियुक्तियां, इस नेता पर फिर जताया सीएम ने भरोसा!

भोपाल, मंत्रालय प्रतिनिधि

19/जनवरी /2023

मध्यप्रदेश कार्यसमिति की बैठक के ठीक पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने निगम,मण्डलों में नियुक्तियाँ की हैँ। जिनमे अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष तथा संचालक की नियुक्ति के निर्देश जारी किये गए हैं।

इसके बाद विभिन्न विभागों में निगम मंडल में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और संचालक की नियुक्ति के आदेश जारी किए गए हैं।

जानकारी अनुसार राज्य शासन ने राज्य वन विकास लिमिटेड के संचालक मंडल का अध्यक्ष माधव सिंह डाबर निवासी अलीराजपुर को बनाया है। तो वहीँ मध्य प्रदेश माटी कला बोर्ड का अध्यक्ष पद रामदयाल प्रजापति को मिला है ।

मध्यपदेश राज्य पशुधन एवं कुक्कुट विकास निगम
में उपाध्यक्ष नंदराम कुशवाहा जिला निवाड़ी को बनाया गया है।

मध्य प्रदेश राज्य वन विकास निगम के संचालक मंडल में संचालक पद पर सत्येंद्र भूषण सिंह की नियुक्ति की गई है

kesarianews
Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।