शिक्षा के मंदिर में छिपा हैवान हुआ बेनकाब!

मप्र के जबलपुर से एक संसनीखेज़ मामला सामने आया, जहाँ एक सरकारी स्कूल के टीचर ने मासूम बच्चियों के साथ की गंदी बात!

अभिभावकों में गुस्सा, पुलिस ने आरोपी टीचर को किया गिरफ्तार….

जबलपुर, मप्र

19, मार्च,2023

घमापुर पुलिस के अनुसार घमापुर क्षेत्र में एक सरकारी प्राथमिक स्कूल है। जहां छात्र-छात्रा पढ़ाई करते है। उस स्कूल में यादव कालोनी निवासी राम सिंह ठाकुर और एक अन्य शिक्षक शिक्षण कार्य करते है। 11 फरवरी को एक शिक्षक अवकाश पर था। इस दौरान रामसिंह पांचवी कक्षा में पहुंचा। वहां पढ़ने वाले छात्रों को कक्षा से बाहर कर दरवाजा उड़का दिया। इसके बाद उसने छात्राओं को बुलाया और उनकी यूनिफार्म उतरवा दी। यूनिफार्म उतरवाने के बाद राम सिंह ने छात्राओं को डांस करने के लिए कहा। छात्राओं ने डांस करने से इंकार किया, तो राम सिंह ने उन्हें डराया। जिस कारण छात्राओं को उसके कहे अनुसार यूनिफार्म उतारकर डांस करना पड़ा।

इस पूरे मामले के सामने आते ही मप्र कांग्रेस आक्रमक हो गयी है। मप्र कांग्रेस मीडिया विभाग की उपाध्यक्ष सुश्री संगीता शर्मा ने ट्वीटर पर लिखा…

“हे भगवान मध्यप्रदेश में बच्चियां सुरक्षित नहीं!

मध्यप्रदेश के जबलपुर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है।*

 घमापुर के एक सरकारी स्कूल में छात्राओं से यूनिफार्म उतरवाकर डांस करवाया। “

@OfficeOfKNath @ChouhanShivraj

छोटी बच्चों में डर व्याप्त है ऐसे में अभिभावकों  के लिए बड़ी चुनौती है की ऐसे कैसे अपने जिगर के टुकड़ों को अकेले स्कूल भेजा जाये.. हालांकि पुलिस और प्रशासन भी इस पूरे मालमे पर सख्त है…

kesarianews
Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।