राहुल गाँधी की संसद से सदस्य्ता समाप्त की गयी, विपक्ष ने बदले की कार्यवाही…

राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द, मानहानि मामले में 2 साल की सजा के बाद लोकसभा  का बड़ा फैसला…

बड़ी खबर केसरी खबर @sms

24/march/2023

गुजरात की सूरत कोर्ट ने मानहानि मामले में गुरुवार को राहुल गांधी को दोषी करार देते हुए 2 साल की सजा सुनाई थी। इस फैसले के बाद लोकसभा सचिवालय ने राहुल गांधी की संसद की सदस्यता को आज रद्द कर दिया है।

जनप्रतिनिधि कानून के मुताबिक, अगर सांसदों और विधायकों को किसी भी मामले में 2 साल या उससे ज्यादा की सजा होने पर उनकी सदस्यता (संसद और विधानसभा से) रद्द हो जाती है।

विपक्ष ने कहा हमको न्यायपालिका पर भरोसा, अपील का वक़्त होने के बाद भी इतनी जल्दबाज़ी क्यों…

कांग्रेस अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे ने कहा की JPC की मांग हम करते रहेंगे। सदन से सड़क तक कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी।

Congres Rahul Gandhi Loksabha

kesarianews
Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।