शहडोल में दो ट्रेनों की टक्कर से रेल यातायात हुआ प्रभावित…
19/अप्रेल/2023
महाकौशल ब्यूरो…
मप्र के शहडोल रेल खंड के बीच सिंहपुर रेलवे स्टेशन के पास बुधवार सुबह करीब सात बजे विपरीत दिशा से आ रहीं दो 2 train मालगाड़ियां आपस में टकरा गईं। Rail accident

ट्रेनों की टक्कर के बाद एक मालगाड़ी के पावर (इंजन) में आग लग गयी। हादसे में एक लोको पायलट की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि पांच अन्य के घायल होने की जानकारी मिली है। हादसे की जानकारी लगने के बाद डॉक्टरों का दल मौके पर पहुंचा, राहत और बचाव कार्य किया जा रहा है। रेल प्रबंधन के स्थानीय स्तर के आला अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। दमकल की गाड़ियां भी मौके पर भेज दी गयी हैं।
Image source google and media
Author: kesarianews
शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।
