एमपी के तीन IAS के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर!

एमपी के तीन आईएएस के खिलाफ एफआईआर हुई दर्ज ,मचा हड़कंप।

दिल्ली,भोपाल,जबलपुर,ग्वालियर

06/जुलाई/2023

#IAS #News मध्य प्रदेश में पहली बार 3 आईएएस के खिलाफ घोटाले को लेकर FIR दर्ज हुई है। ग्वालियर लोकायुक्त के आदेश पर 3 IAS अधिकारियों पर यह एफआईआर दर्ज की गई है। मिली जानकारी आदिवासियों की जमीन बेचने के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

इन IAS अधिकारियों पर हुई कार्रवाई..
जिन 3 सीनियर IAS अफसरों पर एफआईआर दर्ज की गई है। उनमें ग्वालियर के कमिश्नर दीपक सिंह, आबकारी आयुक्त ओ.पी श्रीवास्तव एवं उप सचिव बसंत कुर्रे शामिल हैं। साल 2007 से 2012 के बीच तीनों आईएएस जबलपुर में बतौर एडीएम ADM पद तैनात थे। यहां बता दें कि ये आदिवासी जमीन का फर्जीवाड़ा जबलपुर में किया था।

kesarianews
Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।