तेलंगाना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तेलंगाना दौरा का आज दूसरा दिन है। पीएम मोदी ने संगारेड्डी में 7,200 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का अनावरण किया। साथ ही जनसभा को संबोधित भी किया।
पीएम मोदी ने एक बार फिर परिवारवाद का मुद्दा उठाया और विपक्ष को आड़े हाथों लिया। बोले- आज जब मोदी आपसे और आपके परिवार को दी गई गारंटी को पूरा करने में लगा है, तो कांग्रेस और उसके साथी मोदी को और मोदी के परिवार को गाली देने पर उतर आए हैं। इसका कारण है – क्योंकि मैं इनके सैकड़ों हजारों रुपयों के घोटालों की पोल खोल रहा हूं। मैं इन लोगों के परिवारवाद के खिलाफ आवाज उठा रहा हूं।
Author: kesarianews
शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।
