भोपाल। लोकसभा चुनाव से पहले मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। मप्र में 66 आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। मप्र सामान्य प्रशासन विभाग ने यह आदेश जारी किया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने दो सूचियां जारी की है जिसमें 66 अधिकारियों के नाम शामिल हैं। आईएएस संदीप सोनी को महाकालेश्वर मंदिर उज्जैन का प्रशासक बनाया गया है। आईएएस सविता झानिया को पिछड़ा और अल्पसंख्यक कल्याण आयोग में उपसंचालक बनाया गया है। नरोत्तम भार्गव को संयुक्त परिवहन आयुक्त ग्वालियर बनाया गया है।
Author: kesarianews
शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।
