इंदौर। लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान की एनडीए से कथित नाराजगी की खबरों को विराम लग गया है। उन्होंने दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। उसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी दी कि बिहार में सीट बंटवारे की डील फाइनल हो गई है।
उन्होंने लिखा कि एनडीए के सदस्य के रूप में आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ बैठक में हमने आगामी लोकसभा चुनावों के लिए बिहार में सीट बंटवारे को अंतिम रूप दे दिया है। उचित समय आने पर इसकी सूचना दी जाएगी।
Author: kesarianews
शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।
