जिला प्रशासन की कार्यवाही से कीटनाशक और बीज कारोबारियों में हड़कंप

पिपरिया/होशंगाबाद

बड़ी खबर केसरिया खबर @sms

कीटनाशक और बीज दुकानों पर राजस्व और कृषि विभाग ने मारा छापा

किसानों को महँगे दामो पर बीज बेचे जाने की मिल रही थी शिकायत

छापेमारी की कार्यवाही से बीज और कीटनाशक दवा व्यापारियों में मचा हड़कंप

कलेक्टर के निर्देश पर पिपरिया एसडीएम मदन सिंह रघुवंशी की अगुवाई में राजस्व और कृषि विभाग की संयुक्त कार्यवाही जारी।

जनहित एवं शिवशक्ति कृषि ट्रेड्स पर कार्यवाही जारी, फिलहाल शुरुआती कार्यवाही में पायी गयी कगामियाँ। आधिकारिक जानकारी का इंतज़ार।

पूर्व में भी ऊर्जावान जिला उपसंचालक कृषि अधिकारी जितेंद्र सिंह दो कीटनाशक दवा व्यापारियों के लाइसेंस कलेक्टर के निर्देश पर निरस्त कर चुके हैं। आगामी फसल की बोवनी को देखते हुए कृषि विभाग बीज की दुकानों पर लगातार सेम्पलिंग कर रहा है।

केसरिया विशेष संवाददाता खबर

kesarianews
Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।