नई दिल्ली | ‘मोदी की गारंटी’ नारे पर टिप्पणी करते हुए डी राजा ने कहा कि यह मात्र एक नारा है, जिसे सिर्फ चुनावी लाभ के लिए तैयार किया गया है, यह सिर्फ एक खोखली बयानबाजी है। इसका वास्तविकता से कोई लेना देना नहीं है। भाजपा सिर्फ चुनावों के लिए इस तरह के नारे का इस्तेमाल करती है।
मोदी सरकार पर कटाक्ष करते हुए डी राजा ने कहा कि पीएम मोदी कई मामलों में विफल रहे हैं। नौकरियों, कालाधन वापस लाने और महंगाई से निपटने के अपने वादों को पूरा करने में विफल रहे है। 2024 के चुनाव देश और उसके भविष्य के लिए बेहद खास है। पिछले 10 साल मोदी सरकार के बेहद खराब थे। चुनाव के दौरान पीएम ने कई दावे किए थे, लेकिन वे उन्हें पूरा करने में विफल रहे हैं।
मोदी सरकार के दौरान लोकतंत्र खतरे में हैं। संसद की गरिमा और ताकत पूरी तरह से कमजोर होती जा रही है। जिसका ताजा उदाहरण बीते शीतकालीन सत्र के दौरान 140 से अधिक सासंदों को संसद की कार्यवाही से निलंबित करना था।
Author: kesarianews
शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।
