छिंदवाड़ा | छिंदवाड़ा में कमल नाथ के करीबी दीपक सक्सेना ने भी कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। बता दे की उन्होंने कांग्रेस के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है | अटकलें लगाई जा रही है कि दीपक सक्सेना भाजपा में शामिल हो सकते हैं। कमल नाथ के लिए दीपक सक्सेना ने विधायक पद छोड़ दिया था, दीपक सक्सेना को प्रोटेम स्पीकर भी बनाया गया था।
दीपक सक्सेना बीते कुछ दिनों से पार्टी से नाराज चल रहे थे साथ ही उनके छोटे बेटे जय सक्सेना हाल ही में भाजपा में शामिल होने भोपाल गए हैं। दीपक सक्सेना ने 2018 विधान सभा चुनाव में छिंदवाड़ा विधान सभा क्षेत्र से जीत हासिल की थी। कमल नाथ के सीएम बनने के बाद विधायक पद से इस्तीफा दिया था।
2018 विधान सभा चुनाव में दीपक सक्सेना ने छिंदवाड़ा विधान सभा क्षेत्र से जीत हासिल की थी। कमल नाथ के सीएम बनने के बाद विधायक पद से इस्तीफा दिया था। जिसके बाद उन्हें प्रोटेम स्पीकर बनाया गया था। कमल नाथ के खास जाने जाते थे। जिले में तीसरे ताकतवर। नेता के तौर पर जाने जाते थे।
Author: kesarianews
शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।
