सीएम डॉ. मोहन यादव बोले – मैं उस पार्टी का कार्यकर्ता हूँ जिसने आदिवासी अंचल की बहन को राष्ट्रपति बनाया

मध्य प्रदेश | मंगलवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एक बयान जारी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि चुनाव का समय चल रहा है, ऐसे में सभी दल अपनी-अपनी ताकत लगाने में जुटे हैं। मुझे इस बात की प्रसन्नता है कि मैं उस पार्टी का कार्य करता हूं और सरकार का मुखिया भी हूं जिसने पहली बार हमारे देश में आदिवासी अंचल की बहन को राष्ट्रपति पद तक पहुंचाया है। महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्रपति बनना, देश दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के लिए गौरवपूर्ण क्षण है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मंगलवार को भाईदूज का पर्व है, इस पर्व में भाजपा ने बहनों को लोकसभा प्रत्याशी का टिकट दिया है। आज मैं भाईदूज का पर्व मनाने जा रहा हूं, हमारे भाई बहन का रिश्ता, इस भारतवर्ष के लिए सदैव पूजनीय रहा है। मैं अपनी ओर से प्रदेशवासियों को भाई-बहन के पर्व भाई दूज की बधाई देता हूं।

सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम लाकर लोकसभा और विधानसभा सीटों में 33% आरक्षण दिया है ताकि बहनों को मौका मिले। ये और कोई नहीं कर सकता है, आजादी के बाद कांग्रेस ने लंबे समय तक शासनकाल चलाया, इनकी नेता प्रधानमंत्री भी रहीं, लेकिन इस निर्णय से वो भी दूर रही। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो ये निर्णय किया है इसका हम सभी स्वागत करेंगे।

साथ ही सीएम ने कहा सागर में रानी अवंतिका बाई विश्वविद्यालय दिया, वीरांगना रानी दुर्गावती के नाम से जबलपुर में कैबिनेट की है। उनके नाम को लेकर पांच-पांच लाख रुपये के दो पुरस्कार रिसर्च करने वाले लोगों को दिए जाएंगे। ऐसे अच्छे कामों को लेकर लगातार भारतीय जनता पार्टी की सरकार निर्णय करती है।

kesarianews
Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।