बिलासपुर बुधवार बाजार में उठाईगिरी की सूचना पर पुलिस अलर्ट , आधे घंटे में ही पकड़े गए लुटेरे

बिलासपुर। सिविल लाइन क्षेत्र के बृहस्पति बाजार में उठाईगिरी की सूचना मिलते ही अधिकारियों ने तत्काल शहर में नाकाबंदी करा दी। इधर सिविल लाइन की टीम के साथ ही शहर के सभी थाना क्षेत्र के जवानों ने संदेहियों पर नजर रखनी शुरू कर दी। करीब आधे घंटे बाद ही जवानों ने संदेही लुटेरों को पकड़ लिया। इसके बाद जवानों को पता चला कि एसपी के निर्देश पर माकड्रील कराई गई है।
बृहस्पती बाजार में बाइक सवार दो युवकों ने एक महिला से जेवर लूट लिया। इसकी सूचना गुरुवार की दोपहर शहर के सभी थानों में दी गई। साथ ही अधिकारियों ने शहर में नाकाबंदी के निर्देश दिए। लूट की सूचना मिलते ही शहर के सभी चौक-चौराहों पर पुलिस के जवान तैनात हो गए। संदिग्ध वाहनों की जांच शुरू कर दी गई। कुछ ही देर में सभी पुलिस के जवान शहर की सड़कों पर संदेहियों की तलाश में जुट गए। अधिकारी भी अपने केबीन से निकलकर जवानों को दिशा निर्देश देने लगे। करीब आधे घंटे बाद ही जवानों ने बताया कि दो संदेहियों को पकड़ लिया गया है। पकड़े गए लोगों को सिविल लाइन थाने लाया गया। इसी दौरान पता चला कि यह पूरी घटना पुलिस के जवानों की मुस्तैदी परखने के लिए की गई माक ड्रील थी।
होली की रात युवक ने चरित्रशंका पर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। हत्यारा पति पुलिस से बचने महाराष्ट्र की ओर भाग रहा था। इधर पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर आरोपित को चलती ट्रेन में ही दबोच लिया। इसी तरह मंगलवार की रात युवकों ने नाबालिग को बंधक बनाकर सामुहिक दुष्कर्म किया। इसकी सूचना पर पुलिस ने चार घंटे के भीतर ही दो आरोपित को पकड़ लिया। बुधवार की देर रात पुलिस ने मुख्य आरोपित को भी गिरफ्तार कर लिया है। इसी तरह के अन्य अपराध से निपटने गुरुवार को माक ड्रील कराई गई।

kesarianews
Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।