पन्ना में स्मृति ईरानी का बयान – हार से डरकर भागना कांग्रेस की आदत, अमेठी वालों से पूछो

भोपाल | प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने खजुराहो संसदीय क्षेत्र से पन्ना में नामांकन दाखिल किया। इस दौरान उनके साथ प्रदेश सरकार में मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल भी मौजूद थे। बता दें कि खजुराहो लोकसभा सीट पर भाजपा का मुकाबला समाजवादी पार्टी से होना है। कांग्रेस ने ये सीट गठबंधन के तहत सपा को दी है।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राहुल गांधी पर हमला बोला। जबलपुर में मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि राहुल गांधी जो बोलते हैं उसमें न तो कोई तथ्य होता है और न ही गंभीरता होती है। उनकी बात पर भरोसा कौन करता है? उनकी खुद की पार्टी (कांग्रेस) के भी लोग उन्हें गंभीरता से नहीं लेते। सीएम यादव ने कहा कहा कि चुनावी पारा चढ़ रहा है। लेकिन, कांग्रेस के अते-पते ही नहीं है। कांग्रेस बहुत पीछे रह गई है। इसका जवाबदार अगर कोई है तो वो राहुल गांधी हैं, उन्होंने न पार्टी को गंभीरता से लिया और न ही चुनाव को गंभीरता से लिया। उम्मीद करते हैं कि कांग्रेस अभी भी अपने अंतर विरोध से बाहर आएगी और आत्म अवलोकन करेगी।
भाजपा से वीडी शर्मा ने खजुराहो लोकसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान उनके साथ केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और प्रहलाद सिंह पटेल मौजूद रहे। इसके अलावा भारतीय शक्ति चेतना पार्टी से गिरन सिंह, इंडियन पीपुल्स अधिकार पार्टी से पन्ना लाल त्रिपाठी, अखिल भारतीय परिवार पार्टी से कपिल गुप्ता, ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक पार्टी से सेवानिवृत्त आईएएस राजा भैया प्रजापति, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी से पंकज मौर्य और सुनमान सिंह ने निर्दलीय नामांकन दाखिल किया।
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि कांग्रेस की हार के डर भागने की आदत हो गई है, अगर आप मेरी बात नहीं मान रहे तो अमेठी वालों से पूछ लो। उन्होंने कहा कि मैं जिस क्षेत्र से प्रतिनिध से हूं, जहां भाजपा का पटका पहनना मतलब मौत का सामान घर लाना था। यहां पांच दशकों से एक परिवार का राज था। यहां हाथ के साथ साइकिल भी चलती थी। हमने हाथ को साफ किया और साइकिल पंचर की, आज उसी क्षेत्र की बहन आपके क्षेत्र में आई है।
केंद्रीय मंत्री ईरानी ने कांग्रेस की हार के संकेत अभी से मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की हार का पहला सकेत यह है कि उन्होंने हमारे प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के सामने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया। कांग्रेस की हार का दूसरा संकेत बताते हुए ईरानी ने कहा कि जो लोग विधानसभा चुनाव में एक दूसरे को एक आंख नहीं सुनाते थे, जो ऑफिस से बाहर ठकेले जाते थे। अब उन्हें प्रदेश में एक टिकट दे दिया गया। बाद में मुझे पता चला कि सपा ने अपना टिकट बदल दिया, तो मैंने कहा कि जिनकी रोज नियत बदलती है, उनका टिकट बदलना आश्चर्य की बात नहीं है।

kesarianews
Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।