तिरुवनंतपुरम | केरल के तिरुवनंतपुरम में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मोदी की गारंटी और भारत सरकार के कामों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आज विदेश में रहने वाले लोग भी जानते हैं कि मोदी की गारंटी क्या है क्योंकि उन पर भी इसका प्रभाव पड़ा है।
विदेश मंत्री ने कहा कि चाहे वे इराक या सीरिया से वापस लौटीं नर्सें हों, चाहे यमन से लौटे लोग हों या फिर यूक्रेन से लौटे छात्र, सभी ने मोदी की गारंटी को महसूस किया है। बता दें कि भारत सरकार द्वारा विदेश में मुश्किलों में फंसे लोगों को वापस लाने के लिए कई ऑपरेशन चलाए गए। एस जयशंकर ने आगे कहा कि जब लोग विदेश जाते हैं तो भारत सरकार को लेकर बेहद आश्वस्त होते हैं।
Author: kesarianews
शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

