भोपाल। लोकसभा चुनाव में भोपाल संसदीय क्षेत्र से उम्मीदवारों के नामांकन जमा करने की प्रकिया शुक्रवार से शुरू हो गई है। पहले दिन 19 उम्मीदवारों ने नामांकन प्राप्त किए है, इसमें से एक ने नामांकन जमा भी कर दिए है। मुदित भटनागर नाम का उम्मीदवार नामांकन फार्म लेने के लिए चिल्लर को लेकर पहुंचा। यह दिन भर चर्चा का विषय बना रहा। वह छह हजार की चिल्लर लेकर पहुंचा था।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि उम्मीदवार 19 अप्रैल तक सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक नामांकन जमा कर सकेंगे। वहीं 20 अप्रैल शनिवार को नामांकन पत्रों की संवीक्षा की जाएगी। उम्मीदवार सोमवार 22 अप्रैल तक अपने नाम वापस ले सकेंगे।
Author: kesarianews
शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

