राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी की आने वाली फिल्म ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। इस फिल्म की रिलीज डेट का एलान हो चुका है। यह फिल्म 11 अक्टूबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस घोषणा के साथ ही राजकुमार और तृप्ति के प्रशंसकत उत्साहित नजर आ रहे हैं। वे इस फिल्म की रिलीज डेट का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे।
फिल्म ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ का निर्देशन राज शांडिल्य कर रहे हैं। इससे पहले वे आयुष्यमान खुराना की हिट फिल्म ‘ड्रीम गर्ल’ और ‘ड्रीम गर्ल 2’ का निर्देशन कर चुके हैं। इसकी कहानी को भी राज शांडिल्य ने ही लिखा है। मालूम हो कि राज कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक और सुदेश लहरी के लिए भी स्क्रिप्ट लिख चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने कपिल शर्मा के लिए भी सैकड़ों स्क्रिप्ट लिखी हैं।
इस फिल्म में 1990 के दशक की कहानी को दिखाया जाएगा। यह एक पारिवारिक ड्रामा फिल्म है, जिसे देखकर 90 के दशक की यादें ताजा होने वाली हैं। फिल्म का निर्माण भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, शोभा कपूर, एकता आर कपूर, विमल लाहोटी, अश्विन वर्दे, राजेश बहल, राज शांडिल्य और विपुल डी शाह ने किया है।
Author: kesarianews
शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

