पूर्व मुख्यमंत्री एवं एमपी कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष कमलनाथ का प्रदेश भर से आये कार्यकर्ताओं ने किया भोपाल मे स्वागत एवं जन्मदिन की दी अग्रिम बधाइयाँ…
भोपाल, पोलिटिकल संवाददाता, 16/नवंबर /2024

आज राजधानी भोपाल मे कमलनाथ अल्प प्रवास पर पहुंचे जहाँ उनके सरकारी निवास सिविल लाइन्स मे प्रदेश भर से आये कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। कमलनाथ का जन्मदिन वैसे 18 नवंबर को है लेकिन उनको शुभकामनायें देने वालों का ताँता अभी से लग गया है। इसी क्रम मे सागर से आये कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया और कमलनाथ को मुकुट पहनाया,उन्हें स्मृति चिन्ह भी भेंट किया।

इस मौक़े पर कमलनाथ भावुक नज़र आये और सबका अभिवादन स्वीकार किया एवं अपने स्वभाव के अनुरुप सभी कार्यकर्ताओं से उनके क्षेत्रों का फीडबैक लेना भी वह नहीं भूले। सुबह लगभग 11:50 पर कमलनाथ अपने बंगले से स्टेट हैंगर के लिए रवाना हो गए और कुछ ही देर बाद कमलनाथ छिंदवाड़ा पहुंचे जहाँ हवाई पट्टी पर उनका कार्यकर्ताओं, नागरिकों ने भी गर्मजोशी से स्वागत किया जिसमे बड़ी संख्या मे महिला कार्यकर्त्ता भी शामिल रहीं।

18 नवंबर को कमलनाथ के जन्मदिन पर छिंदवाड़ा मे एक बड़े कार्यक्रम का आयोजन भी किया जा रहा है जिसमे प्रसिद्ध कवि कुमार विश्वास का कार्यक्रम भी उनके समर्थको द्वारा रखा गया है।
Author: kesarianews
शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।
