मध्यप्रदेश में बड़ा IAS फेरबदल: 26 अधिकारियों की नई पदस्थापना, कई को प्रमोशन जैसा प्रभार, कुछ से हटे अतिरिक्त दायित्व…
अब खबर विस्तार से…
भोपाल, प्रशासनिक संवाददाता…
मध्यप्रदेश शासन ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 26 आईएएस अधिकारियों की नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा 18 जनवरी 2026 को जारी आदेश के अनुसार कई वरिष्ठ अधिकारियों को अहम विभागों की जिम्मेदारी सौंपी गई है, वहीं कुछ अधिकारियों से अतिरिक्त प्रभार हटाकर उन्हें सीमित एवं फोकस्ड दायित्व दिए गए हैं।
इस फेरबदल में अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, सचिव, आयुक्त और उप सचिव स्तर के अधिकारी शामिल हैं। शासन का उद्देश्य प्रशासनिक कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी और परिणामोन्मुखी बनाना बताया जा रहा है।
🔹 इन अधिकारियों को मिला प्रमोशन जैसा महत्वपूर्ण प्रभार
शिवशेखर शुक्ला (IAS 1994)
अपर मुख्य सचिव के रूप में गृह विभाग, संस्कृति विभाग और धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग का एक साथ प्रभार सौंपा गया है। इसे प्रशासनिक हलकों में अत्यंत महत्वपूर्ण और भरोसे का संकेत माना जा रहा है।
उमाकांत उमराव (IAS 1996)
प्रमुख सचिव, पशुपालन एवं डेयरी विभाग की जिम्मेदारी दी गई है, जो राज्य की ग्रामीण अर्थव्यवस्था से जुड़ा अहम विभाग है।
शोभित जैन (IAS 2000)
प्रमुख सचिव, आयुष विभाग बनाए गए हैं, जिससे स्वास्थ्य से जुड़े वैकल्पिक चिकित्सा क्षेत्र को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।
जॉन किस्ली ए.आर. (IAS 2004)
सचिव, उद्योगिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग के साथ नर्मदा घाटी विकास विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
श्रीमन शुक्ल (IAS 2007)
सचिव, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग तथा राज्य खाद्य आयोग का अतिरिक्त दायित्व दिया गया है।
🔹 इन अधिकारियों से हटाए गए अतिरिक्त प्रभार
एम. सेल्वेन्द्रन (IAS 2002)
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग का दायित्व सौंपे जाने के बाद अन्य विभागों के अतिरिक्त प्रभार समाप्त किए गए।
दिलीप कुमार यादव (IAS 2014)
पर्यटन विकास निगम की जिम्मेदारी संभालने के बाद अतिरिक्त विभागीय दायित्व से मुक्त।
फंटिंग राहुल हरिदास (IAS 2012)
स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े प्रमुख संस्थान का कार्यभार मिलने के बाद अन्य अतिरिक्त प्रभार हटाए गए।
🔹 क्या संकेत देता है यह फेरबदल
प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार यह फेरबदल
अनुभवी अधिकारियों को संवेदनशील और कोर विभागों में लाने
कुछ अधिकारियों पर काम का बोझ कम कर बेहतर आउटपुट सुनिश्चित करने
और शासन की प्राथमिक योजनाओं पर तेज अमल
के उद्देश्य से किया गया है।
सभी पदस्थापनाएं अगले आदेश तक अस्थायी रूप से प्रभावशील रहेंगी। आदेश राज्यपाल के नाम से जारी किए गए हैं और तत्काल प्रभाव से लागू हो चुके हैं।
➡️ पूरी सूची….IAS Transfer 18thJan2026
Author: kesarianews
शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।
