MP मे बड़ी प्रशासनिक सर्जरी… Bhopal, रीवा सहित एक दर्जन जिलों के कलेक्टर…

 BREAKING NEWS | मध्य प्रदेश IAS तबादला सूची जारी

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए सरकार ने 26 IAS अधिकारियों की तबादला सूची जारी कर दी है। इस सूची में 13 जिलों के कलेक्टर भी बदले गए हैं।

राजधानी भोपाल में प्रियंक मिश्रा को नया कलेक्टर बनाया गया है। वहीं रीवा कलेक्टर प्रतिभा पाल को सागर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जारी सूची के अनुसार नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी को रीवा, राजीव रंजन मीना को धार, अर्पित वर्मा को शिवपुरी और राखी सहाय को उमरिया कलेक्टर नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा कई अधिकारियों को सचिव, आयुक्त और अन्य महत्वपूर्ण विभागों में नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। यह आदेश सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा 9 अप्रैल 2026 को जारी किया गया है।

🌐 www.kesarianews.com

kesarianews
Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।