मध्यप्रदेश IAS तबादला सूची 2026: 20 अधिकारियों का तबादला, जानिए किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी
भोपाल, 24 जुलाई 2026 | केसरिया न्यूज़
मध्यप्रदेश सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने शुक्रवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों की बड़ी तबादला सूची जारी की। आदेश के अनुसार 20 IAS अधिकारियों के तबादले एवं नई पदस्थापना की गई है। इसके अलावा कई वरिष्ठ अधिकारियों के अतिरिक्त प्रभार में भी बदलाव किया गया है।
पूरी तबादला सूची…
क्रम अधिकारी नई पदस्थापना…
1 शिव शेखर शुक्ला (1992) कृषि उत्पादन आयुक्त, म.प्र. एवं अपर मुख्य सचिव, कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग तथा अपर मुख्य सचिव, उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग (अतिरिक्त प्रभार)
2 सचिन सिन्हा (1995) अपर मुख्य सचिव, लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग
3 राघवेन्द्र कुमार सिंह (1997) प्रमुख सचिव, वन विभाग एवं प्रमुख सचिव, आनंद विभाग (अतिरिक्त प्रभार)
4 संदीप यादव (2000) प्रमुख सचिव, जल संसाधन विभाग एवं प्रमुख सचिव, प्रवासी भारतीय विभाग (अतिरिक्त प्रभार)
5 जे.एन. कंसोटिया (2004) सचिव, औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग तथा सचिव, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग (अतिरिक्त प्रभार)
6 डॉ. सुदाम पंढरीनाथ खाडे (2006) सचिव, मुख्यमंत्री
7 भास्कर लाक्षाकार (2010) आयुक्त, इंदौर संभाग एवं आयुक्त, नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण (अतिरिक्त प्रभार)
8 अजय कटेसरिया (2012) कलेक्टर, जिला रतलाम
9 कुमार पुरुषोत्तम (2012) अपर सचिव, मुख्यमंत्री एवं प्रबंध संचालक, कृषि विपणन बोर्ड (मंडी बोर्ड)
10 शशांक शुक्ला (2012) कलेक्टर, जिला अनुपपुर
11 केदार सिंह (2012) अपर सचिव, लोक निर्माण विभाग
12 हर्षल पंचोली (2015) कार्यपालन संचालक, पर्यावरण नियोजन एवं समन्वय संगठन (EPCO), भोपाल
13 अदिति गर्ग (2015) विशेष आयुक्त-सह-संचालक, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग तथा उप सचिव (अतिरिक्त प्रभार)
14 प्रीति यादव (2016) कार्यकारी संचालक, मध्यप्रदेश औद्योगिक विकास निगम, इंदौर
15 वर्षा सिंह (2016) कलेक्टर, जिला शहडोल
16 गुरु प्रसाद (2017) कलेक्टर, जिला खरगोन
17 दिव्यांक सिंह (2017) कलेक्टर, जिला मंदसौर
18 डॉ. रितु सिंह (2017) कलेक्टर, जिला आगर-मालवा
19 सिद्धार्थ जैन (2018) उप सचिव, मुख्य सचिव कार्यालय
20 हिमांशु प्रजापति (2019) मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत इंदौर
अतिरिक्त प्रभार में महत्वपूर्ण बदलाव
सचिन सिन्हा को राजस्व मंडल अध्यक्ष के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त किया गया।
नीरज मंडलोई को ऊर्जा विभाग के साथ सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया।
मनीष सिंह को तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया।
डॉ. ई. रमेश कुमार को नर्मदा घाटी विकास विभाग एवं नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण का अतिरिक्त प्रभार दिया गया।
सुधीर कुमार कोचर को EPCO के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त किया गया।
8 जिलों को मिले नए कलेक्टर….
रतलाम – अजय कटेसरिया
अनुपपुर – शशांक शुक्ला
शहडोल – वर्षा सिंह
खरगोन – गुरु प्रसाद
मंदसौर – दिव्यांक सिंह
आगर-मालवा – डॉ. रितु सिंह
(आदेश के अनुसार अन्य प्रशासनिक बदलाव भी लागू किए गए हैं।)
MP IAS Transfer List 2026: मध्यप्रदेश में 20 IAS अधिकारियों के तबादले, जानिए किसे मिली कौन-सी नई जिम्मेदारी
Author: kesarianews
शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

