खनन मामले में CM बघेल की करीबी सौम्या चौरसिया गिरफ्तार!
रायपुर,छत्तीसगढ़, 02/दिसंबर/2022
बड़ी खबर केसरिया खबर@sms
खनन मामले में ईडी ED (Enforcement Directrate )ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कार्यलय में उप सचिव के पद पर काम कर रहीं सौम्या चौरसिया को गिरफ्तार कर लिया है। उन पर गिरफ्तारी की तलवार पहले से ही लटक रही थी, एजेंसी ने अब पूछताछ कर उन्हें अरेस्ट किया है।

छत्तीसगढ़ खनन मामले में ईडी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कार्यलय में उप सचिव के रूप में काम कर रहीं सौम्या चौरसिया को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में लंबे समय से उनके खिलाफ जांच चल रही थी, आयकर विभाग ने भी रेड मारी थी, ऐसे में गिरफ्तारी की तलवार पहले से लटक रही थी, एजेंसी ने अब पूछताछ कर आगे की कार्रवाई कर ली है।
ज्ञात हो कि पूर्व में भी सीएम भूपेश बघेल आईडी की मनमानी को लेकर सार्वजनिक रूप से बयान जारी कर चुके हैं।
#enforcement_directorate
Author: kesarianews
शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।
