Demo pic

राजधानी में एक महिला ने अपने बेटे के साथ मिलकर पूर्व पति की गोलियां मारकर की हत्या!

राजधानी भोपाल के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र से रिश्तों को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पत्नी ने बेटे के साथ मिलकर अपने ही पति को मौत के घाट उतार दिया। प्रॉपर्टी को लेकर चल रहे विवाद के बीच तलाकशुदा पत्नी ने ही अपने बेटे के साथ मिलकर पूर्व पति की गोली मारकर हत्या कर दी।

भोपाल, 20/फ़रवरी/2023

भोपाल में सम्पत्ति विवाद को लेकर पत्नि ने पति को गोलीयों से भूना..

अशोकागार्डन निवासी ताहिर की 4 शादियां हुईं थीं। दूसरी पत्नी अंजुम ने सम्पत्ति विवाद को लेकर कल दोपहर में पति ताहिर को गोलियों से भून दिया। ताहिर की मौत हो गई है।

पुलिस ने मार्ग कायम कर कार्यवाही शुरू कर दी है।

पूर्व पति को मौत के घाट उतारने के बाद आरोपी मां बेटे मौके से फरार हो गए।

Patni ne pati ko maari goli: सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा तैयार कर विशेष टीम का गठन कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक अशोका गार्डन थाना क्षेत्र के 80 फिट रोड के समीप रहने वाले ताहिर खान के घर उनकी तलाकशुदा पत्नी अंजुम बी अपने बेटे सिद्दीक के साथ पहुंची थी। जैसे ही वह घर पहुंची तो मृतक की वर्तमान पत्नी हुमा से उनकी किसी बात पर कहासुनी हो गई और विवाद होने लगा। विवाद के बाद दोनो में झूमा झटकी होने लगी।

जैसे ही शोर-शराबा बढ़ा तो वह सुनकर मृतक वॉशरूम से बाहर आया और आरोपी बेटे सिद्दीक ने उनके ऊपर गोली चला दी। गोली मृतक के सीने में लगी। आनन-फानन में उन्हें पत्नी हुमा के साथ हमीदिया हॉस्पिटल रेफर किया गया। जिसके बाद डॉक्टर ने स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें मृत घोषित कर दिया। वही पत्नि हुमा का हमीदिया अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। फिलहाल हुमा की हालत खतरे से बाहर है। उधर, पुलिस ने घटनास्थल से मिर्च पाउडर के साथ कारतूस बरामद किए है।

kesarianews
Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।