दर दर भटक रहे, वृद्धावस्था पेंशन पाने को पांडे! 

पहले शिविर का निर्णय आज भी नही हुआ !

दर दर भटकते रहे! वृद्धावस्था पेंशन पाने को पांडे! 

27/मई /2023…..सचिन कुमार,पन्ना

पन्ना जिले के पन्ना तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत धरमपुर के निवासी सीताराम पांडे को नही मिला आज तक पेशंन प्रमाण पत्र! जबकि शिविर के दौरान प्रदेश के मुखिया सहित मध्य प्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री एवम पन्ना से विधायक बृजेन्द्र प्रताप सिंह और जिले के प्रशासनिक मुखिया संजय मिश्रा साफ शब्दों में बोल रहे थे! जो पात्र है उसको लाभ मिलना चाहिए! अगर कोई कागज कम है! तो उसको पूर्ण करवाया जायेगा!

फिर भी अगर कोई शिकायत आती है! तो संबंधित कर्मचारियों के ऊपर कार्यवाही की जायेगी ! लेकिन आज तक कुछ नही हुआ! वृद्ध आस लगाए बैठे रहे! की वृद्धवास्था पेशंन आने वाली है!जब सचिव से पूछा गया उनके परिजनों द्वारा तो सचिव द्वारा बताया गया की बीपीएल नही है! जब पन्ना तहसीलदार अखिलेश प्रजापति से इसको लेकर शिविर के दौरान बात की गई थी! तो उन्होंने सचिव के लिए बोला था की दोनों फॉर्म एक साथ भरकर लाना में तुरंत स्वीकृत कर दूगां! लेकिन सचिव इतने मेहरबान की आज तक वो तहसीलदार कार्यालय नही पहुँचा पाए!वो कागज कही ऑफिस में डला धूल खा रहा होगा! लेकिन आज तक अमल में नही आया क्यों! ऐसी व्यवस्था प्रश्न चिन्ह खड़ा करती है! शासन की मंशा को ठेगा दिखाने का कार्य पंचयात द्वारा किया जा रहा है! पांडे ने जानकारी देते हुए बताया की कोई सुनने वाला नही है कहाँ जाए! आखिर क्यों! कौन करेगा कार्यवाही! और कब होगी!

kesarianews
Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।