दतिया मे भाजपा के समर्थन मे आये भीम आर्मी एवं करणी सेना हुए भाजपा मे शामिल!

डॉ नरोत्तम मिश्रा के समर्थन में भीम आर्मी ,करणी सेना के पदाधिकारी हुए भाजपा में शामिल…

15/11/ 2023

विशेष संवाददाता….

दतिया, मप्र….भाजपा प्रत्याशी व गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा को समर्थन देने का सिल सिला अभी भी लगातार जारी है। आज चुनाव प्रचार के अंतिम दिन भी भीम आर्मी,करणी सेना सहित अन्य दलों के पदाधिकारी डॉ मिश्रा के समर्थन में भाजपा में शामिल हो गए।

जानकारी अनुसार बुधवार को डॉ मिश्रा के ग्रामीण क्षेत्रो में चुनाव प्रचार के दौरान ग्राम डांग करैरा में भीम आर्मी के मंडल अध्यक्ष अनिल अहिवार,करणी सेना के मंडल अध्यक्ष अंशु राजा परमार,कांग्रेस के पूर्व जनपद सदस्य लल्लू राम परमार,कांग्रेस नेता नवेंद्र सिंह परमार सहित कई लोगो ने भाजपा कि सदस्यता ली। डॉ मिश्रा ने सभी को भाजपा कि पट्टिका पहनाकर भाजपा कि सदस्यता दिलाई। डॉ मिश्रा ने सभी का भाजपा में स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा पार्टी नही परिवार है। आप सब आज से इस परिवार के सदस्य हो। 

भाजपा के शामिल हुए भीम आर्मी के अनिल अहिरवार ने कहा कि डॉ मिश्रा बिना भेदभाव के विकास कार्य और व्यवाहर करते है। इसी से प्रभावित होकर ही मेने डॉ मिश्रा को समर्थन देने का निर्णय लेते हुए भाजपा में शामिल होने का फैसला लिया है।

kesarianews
Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।