बांस लेने गए ग्रामीण की नक्सलियों की IED की चपेट में आने से हुई मौत

बीजापुर।  बीजापुर  में नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईडी की चपेट में आने से एक आदिवासी ग्रामीण की मौत हो गई है। मृतक का नाम बनारू अकाली बताया जा रहा है।

वह बांस लेने के लिए पहाड़ पर गया था, इसी दौरान वापसी के बीच वह नक्सलियों द्वारा लगाई गई आईडी की चपेट में आ गया। यह पूरा मामला कौशलनार के पटेलपारा का है।

उल्लेखनीय है कि, नक्सल प्रभावित इलाका बीजापुर में नक्सलियों के लगाए गए आईडी की चपेट में आने से मासूम की दर्दनाक मौत हो गई थी।

सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के लिये नक्सलियों ने IED बम लगाया था। इसी बीच मासूम ग्रामीण इसकी चपेट में आ गया और उसकी मौके पर मौत हो गई है। गंगालूर थाना क्षेत्र के पटेलपारा मुतवेंडी का रहने वाला ग्रामीण गड़िया मुतवेंडी से 3 किलोमीटिर दूर वनोपज संग्रहण के दौरान आदिवासी युवक की मौत हो गई है। इस बात की जानकारी बीजापुर एसपी जितेंद्र यादव ने दी है।

kesarianews
Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।