रायपुर। छत्तीसगढ़ के चर्चित कोयला घोटाले और मनी लांड्रिंग केस में जेल में बंद प्रदेश की पूर्व उप सचिव सौम्या चौरसिया की जमानत याचिका ईडी की विशेष अदालत ने खारिज कर दी है।
पिछली बार सुनवाई टल गई थी। इस मामले में आज कोर्ट ने अपना फैसला सुनाया। सोमवार को दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रखा था, जिस पर फैसला आया है। विशेष कोर्ट में सौम्या चौरसिया ने जमानत याचिका लगाई थी।
Author: kesarianews
शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

