दत्तात्रेय होसबले को दोबारा चुना गया RSS का सरकार्यवाह

इंदौर। आरएसएस की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा (ABPS) ने सरकार्यवाह पद के लिए दत्तात्रेय होसबले को दुबारा निर्वाचित किया। वह अब 2027 तक इस पद पर बने रहेंगे। आपको बता दें कि वह 2021 से सरकार्यवाह की जिम्मेदारी निभा रहे हैं।
आरएसएस की वार्षिक तीन दिवसीय अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा हुई। इसका आयोजन नागपुर के रेशिमबाग के स्मृति भवन परिसर में हुआ था। छह साल बाद इसका आयोजन आरएसएस के मुख्यालय नागपुर में हुआ था। इस बैठक में 1500 से अधिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया था।

kesarianews
Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।