विपक्ष की रामलीला मैदान में रैली के दौरान राहुल, तेजस्वी से लेकर अखिलेश तक, सभी जमकर बरसे

नई दिल्ली | लोकसभा चुनाव से पहले विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ की रामलीला मैदान में हुई। इसके मद्देनजर शनिवार को दिनभर रामलीला मैदान में रैली को लेकर चहल-कदमी देखने को मिली। तैयारियों का जायजा लेने दिल्ली सरकार के मंत्री गोपाल राय व विधायक दिलीप पांडेय समेत दूसरे नेता भी पहुंचे। महारैली में इंडिया गठबंधन का नारा ‘तानाशाही हटाओ, लोकतंत्र बचाओ’ है।
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि चुनाव में मैच फिक्सिंग की जा रही है। हमारे बैंक अकाउंट बंद कर दिए गए हैं। चुनावी के बीच ऐसा किया जा रहा है। ऐसा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कुछ करोबारी मिलकर कर रहे हैं।
इंडी गठबंधन की ‘महारैली’ को संबोधित करते हुए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा, “ये रामलीला मैदान ऐतिहासिक मैदान है और आज जब हम लोग यहां एकत्रित हुए हैं और एकसाथ खड़े हुए हैं तो इस मैदान से ये ऐलान होने वाला है कि सत्ताधारी जो दिल्ली में बैठे है वो अब ज्यादा दिन नहीं रहेंगे। आज हम दिल्ली आए हैं। सुना है दिल्ली वाले आज दिल्ली से बाहर गए हैं। दिल्ली से जो आज बाहर जा रहे हैं वो हमेशा-हमेशा के लिए बाहर जा रहे हैं। ये लोग(भाजपा) जो 400 पार का नारा दे रहे हैं, अगर आपके 400 पार हो रहे थे तो आम आदमी पार्टी के नेता से आपको घबराहट किस बात की है?… मैं तो उस उत्तर प्रदेश से आता हूं जहां के लोगों ने भाजपा को मौका दिया और उनका स्वागत किया लेकिन याद रहे कि उत्तर प्रदेश के लोग जो स्वागत करते हैं वो धूम-धाम से विदाई भी करते हैं… आपने चुने हुए लोगों और मुख्यमंत्रियों को जेल भेज दिया।
जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम और जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस नेता फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि अरविंद केजरीवाल और हेमंत सोरेन जैसे गिरफ्तार किए गए सभी नेता तब मुक्त होंगे, जब आप सभी संविधान को पकड़ लेंगे। चुनाव के समय बटन दबाएं जो इस सरकार को हटा देगा। हम सभी को एक साथ आना होगा और साथ चलना होगा। हम इस गठबंधन को कभी नहीं छोड़ने वाले हैं।
पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने कहा कि आज देश कठिन दौर से गुजर रहा है। लोगों को बिना किसी जांच के जेल में डाला जा रहा है। यह ‘कलयुग का अमृत काल’ है। मैं” उमर खालिद या मोहम्मद जुबैर के बारे में बात नहीं कर रही हूं, मैं आपके चुने हुए प्रतिनिधियों के बारे में बात कर रही हूं। यह मेरे लिए आश्चर्य की बात नहीं है। मैं, फारूक अब्दुल्ला और उमर अब्दुल्ला, तीनों पूर्व सीएम नजरबंद हैं।

kesarianews
Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।