नई दिल्ली | लोकसभा चुनाव होने में अब कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं। सात चरण में होने वाले आम चुनाव के लिए 19 अप्रैल से मतदान शुरू होगा। इसके मद्देनजर राजनीतिक दलों ने कमर कस ली है। वहीं, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज मध्य प्रदेश के जबलपुर निर्वाचन क्षेत्र में एक रोड शो का नेतृत्व कर राज्य में लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा के अभियान की शुरुआत करेंगे।
गंजाम जिले से इस बार चुनाव लड़ने वाले अन्य वृद्ध उम्मीदवारों में मुख्यमंत्री नवीन पटनायक (77) और मंजुला स्वैन (70) शामिल हैं। नवीन हिंजिली विधानसभा सीट से छठी बार चुनाव लड़ रहे हैं और मंजुला स्वैन अस्का विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रही हैं।
सत्तारूढ़ दल द्वारा अपने उम्मीदवारों की घोषणा किए जाने के बाद रमेश चंद्र च्याउपटनायक राज्य में बीजद के अब तक के सबसे उम्रदराज उम्मीदवार हैं। बीजद ने राज्य की 147 विधानसभा सीट में से अब तक 108 और 21 लोकसभा सीट में से 20 सीट के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। पार्टी के 80 वर्षीय दूसरे उम्मीदवार बद्रीनारायण पात्रा हैं, जिन्हें बीजद ने क्योंझर जिले के घासीपुरा विधानसभा क्षेत्र से फिर से उम्मीदवार बनाया है।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा, ‘प्रधानमंत्री मोदी का 10 साल का कार्यकाल हो गया। मोदी जी को अपने बारे में बोलना चाहिए कि पहले जो उन्होंने जनता से वादा किया था कि अच्छे दिन आएंगे, तो जनता के अच्छे दिन तो नहीं आए, बुरे दिन आ गए। महंगाई बढ़ गई है, बेरोजगारी है। कांग्रेस नो जो कहा वो किया…आपने क्या किया जनता इसका जवाब 2024 में चाहती है।’
Author: kesarianews
शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

