नवी मुंबई | नवी मुंबई में देह व्यापार चलाने के आरोप में पुलिस ने दो अफ्रीकी महिलाओं को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बताया कि उन्होंने छह महिलाओं को बचाया है। वरिष्ठ इंस्पेक्टर राजीव शेजवाल ने बताया कि बुधवार को रात के नौ बजे नवी मुंबई के खारघर इलाके में छापेमारी की गई।
अधिकारी ने कहा, एक गुप्त सूचना पर कार्रवाई की गई। कुछ अफ्रीकी महिलाएं एक घर में देह व्यापार चला रही थी। पुलिस ने उनके परिसर में छापेमारी करते हुए दो को गिरफ्तार किया। छापेमारी के दौरान एक महिला मौके से फरार हो गई।
छापेमारी के दौरान आठ अफ्रीकी महिलाओं को बचाया भी गया। उनकी उम्र 25-30 वर्ष बताई जा रही है। उन्हें फिलहाल बचाव गृह में रखा गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 370 (लोगों की तस्करी), 120बी (आपराधिक साजिश), अनैतिक दुर्व्यापार (निवारण) अधिनियम,1956 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
ठाणे जिले के भिवंडी में पुलिस ने एक 23 वर्षीय व्यक्ति को अपनी पूरानी कंपनी के मालिक को चाकू मारने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अमित सोमई प्रजापति के तौर पर की गई है। बुधवार को आरोपी कंपनी के परिसर में गया और मालिक से मजदूरी मांगने लगा। इस दौरान दोनों के बीच बहस हो गई और आरोपी ने कंपनी के मालिक को चाकू मार दी।
इस घटना के तुरंत बाद ही कंपनी के अन्य कर्मचारियों ने पीड़ित को अस्पताल ले गए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 307, 323 और 504 के तहत मामला दर्ज किया है।

Author: kesarianews
शैलेन्द्र मिश्रा शैली 'केसरिया न्यूज़ डॉट कॉम' के फाउंडर और स्वामी हैं । आप मध्यप्रदेश के जाने माने युवा पत्रकार हैं। आप निरंतर 15 वर्षों से सक्रिय पत्रकार हैं एवं विभिन्न और प्रसिद्ध नेशनल, रीजनल टीवी न्यूज़ चैनल्स एवं अख़बार मे मे बतौर एडिटर, पॉलिटिकल एडिटर, विशेष संवाददाता के रूप मे लम्बे समय तक कार्यरत रहे हैं। आप मप्र सरकार द्वारा राज्य स्तरीय अधिमान्य पत्रकार हैं एवं आपकी वेबसाइट MIB (केंद्र सरकार के विभाग) द्वारा भी डिजिटल पालिसी मे पंजीकृत है। पिछले 11 वर्षों से निरंतर केसरिया न्यूज़ डॉट कॉम को सक्रिय भी रखे हुए हैं अपनी टीम के सहयोग से। आप (शैलेन्द्र मिश्रा एवं अन्य सहयोगी ) केसरिया न्यूज़ के माध्यम से मप्र, छत्तीसगढ़ सहित देश और अन्य प्रदेशों की महत्वपूर्ण, लोकहित, जनहित की ख़बरों को प्राथमिकता देते हुए सामाजिक एवं राजनैतिक विषयों पर साहस और निर्भीक होकर नज़र बनाए रखते हैं। आशा है आप पाठक, दर्शक गण केसरिया न्यूज़ की वेबसाइट, यू ट्यूब डिजिटल चैनल सहित अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे फेसबुक ट्विटर एवं अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म जहाँ केसरिया न्यूज़ उपलब्ध है को भी अपना प्रेम आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन देते रहेंगे। कृपया नक़लचीयों से सावधान रहें एवं अधिकृत व्यक्ति शैलेन्द्र मिश्रा शैली से ही व्यक्तिगत मिलकर या...