धर्म नगरी उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर दर्शन के लिए वीआईपी श्रद्धालुओं का आना लगातार जारी है। जहां एक और देश के अलग अलग क्षेत्रों के जनप्रतिनिधि, मंत्री और क्रिकेटर बाबा महाकाल के मंदिर पहुंच रहे हैं। तो वहीं दूसरी ओर सोमवार 18 नवंबर, 2024 को फिल्म एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और एक्टर सुधांशु पांडे महाकाल मंदिर पहुंचे। इस दौरान वह अपने-अपने पार्टनर के साथ नजर आए।
शिल्पा शेट्टी ने दर्शन के बाद क्या कहा?
मीडिया से चर्चा में शिल्पा शेट्टी ने कहा, ‘यहां आकर मन तृप्त हो गया है और यहां वहीं आ सकता है जिसे बाबा बुलाते हैं। 18 वर्ष बाद बाबा का बुलावा आया है। वे फिर से यहां आई है। यह ज्योतिर्लिंग है। यहां की शक्ति अद्भुत है। यहां पर आकर जो भी मनोकामना मांगी जाती है वह निश्चित पूरी होती है। यहां की शक्ति व ऊर्जा महसूस करने लायक है यहां एक बार सबको आना चाहिए।’ वहीं, सुधांशु पांडे का चेहरा देखने लायक रहा। वह एकदम रुंआसे से दिखाई दिए। हाथ जोड़े वह बैठे हुए थे। हर किसी की नजर उन पर ही अटकी थी।
शिल्पा शेट्टी ने बाबा महाकाल से क्या मांगा?
शिल्पा शेट्टी और सुधांशु पांडे के अलावा राज कुंद्रा भी दिखाई दिए। राज और सुधांशु ने साथ काम किया है। करण जौहर के रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स’ में वह साथ नजर आएंगे। इसी के जरिए वह दोस्त बने और महाकाल के दर्शन करने पहुंचे। शिल्पा शेट्टी ने बताया कि उन्होंने बाबा से आशीर्वाद तो मांगा ही है। साथ ही प्रोटेक्शन भी मांगा है। बता दें कि एक्ट्रेस पर कई तरह के केस चल रहे हैं।
Author: kesarianews
शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।
